Latest News / ताज़ातरीन खबरें
चेकिंग के दौरान सुचना पर अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
दीदारगंज - आजमगढ़ :दीदारगंज थाना के उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव अपने हमराही पुलिस बल के साथ दीदारगंज चौक पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेंकिग कर रहे थे तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति कुशलगांव प्राथमिक विद्यालय के दक्षिण दिशा मे इन्टर लाकिंग मार्ग पर खड़ा है और उसके पास नाजायज कट्टा व कारतूस है , सूचना पर बताए गए व्यक्ति को पुलिस ने पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति ने पुलिस द्वारा पुछने पर अपना नाम दीपक राजभर पुत्र रमेश राजभर ग्राम पिपरौला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ बताया, जिसके कब्जे से एक अदद कट्टा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय किया गया।





















































Leave a comment