Latest News / ताज़ातरीन खबरें

निजामाबाद हंगामे को लेकर दोनों पक्ष लामबंद , आज जांच की रिपोर्ट पर टिकी है निगाहें

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील परिसर में शनिवार को हुए हंगामे को लेकर दोनों पक्ष लामबंद हैं। तहसील कर्मियों के समर्थन में जहां जिले के सभी तहसीलों के तहसीलदार व अन्य कर्मचारी उतर आए हैं। वहीं भाजपाजन भी जिलाधिकारी को पत्रक सौंपने के बाद जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने घटना से प्रदेश कमेटी को अवगत करा दिया है।
निजामाबाद तहसील अंतर्गत आने वाले गांव अल्लीपुर में पंचायत भवन के लिए भूमि चिह्नित है। भूमि पर हुए अवैध कब्जे को लेकर शनिवार को तहसील में एसडीएम ने भाजपाजन की समस्या सुनने के लिए बुलाया था। भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शनिवार की शाम तहसील पहुंचा।
जहां भाजपा कार्यकर्ताओं व तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों में भिड़ंत हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान एक अधिकारी की पिटाई की भी बात सामने आ रही है। शनिवार को घटना की जानकारी पर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ तहसील पर पहुंच गए थे।
उनके सामने भी मौके पर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए थे। काफी मशक्कत के बाद भाजपाजन तहसील से निकल कर अपने कार्यालय पहुंचे और फिर जिला मुख्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इस पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा व एसपी सिटी शैलेंद्र लाल की एक कमेटी जांच के लिए गठित कर दी।
रविवार को भी दोनों पक्ष लामबंद नजर आए। भाजपाई जहां जिलाधिकारी द्वारा कराई जा रही जांच का इंतजार कर रहे हैं। वहीं तहसील पर हुई घटना को लेकर सभी तहसीलों के तहसीलदार व नायब तहसीलदार रविवार को निजामाबाद तहसील पर जुटे जहां बैठक कर रणनीति तय की जा रही थी।
इसी दौरान जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को अपने यहां बुला लिया। तहसील के अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी के साथ चली। चर्चा तो यह भी समाने आयी कि निजामाबाद की घटना को लेकर तहसील स्तरीय सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरे जनपद में कार्य बहिष्कार की रणनीति बना रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh