Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सरकारी दवाइयो का घोटाला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

करंजाकला जौनपुर। बीते कुछ दिन पहले सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा छापा मारकर सरकारी दवाएं बरामद की गई थी। जिला अस्पताल से सरकारी दवाओं का कालाबाजारी करने के आरोप में दो फार्मासिस्ट के खिलाफ सरायख्वाजा थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।


मामले में कार्रवाई करते हुए सरायख्वाजा पुलिस ने शनिवार रात करीब 8:00 बजे संजय कुमार सिंह  पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र सिंह निवासी विसावां थाना सिकरार, अखिलेश कुमार उपाध्याय पुत्र त्रिलोकी नाथ उपाध्याय निवासी परशुरामपुर थाना बक्शा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया सरायख्वाजा थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों के ऊपर सरकारी दवाई का कालाबाजारी के आरोप में पूर्व में मुकदमा पंजीकृत का जिसमें आज दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh