कपड़े की दुकान में लगी आग से कई लाख का नुकसान
खुटहन ( जौनपुर) 25 सितंबर : खुटहन चौराहे पर पट्टीनरेंद्रपुर मार्ग पर शिव क्लाथ स्टोर में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई आग में 15 लाख से अधिक के कीमत के कपड़े जल गये। और वही बगल मे मिठाई की दुकान में भी आंशिक क्षति हुई। मौके पर जुटे लोगों ने पानी फेंक किसी तरह से आग पर काबू किया। लेकिन तब तक सारा सामान खाक हो चुका था।
खुटहन चौराहे के नुक्कड़ पर पट्टी नरेंद्रपुर रोड पर पिलकिछा गाँव निवासी शिव शंकर की शिव क्लॉथ स्टोर के नाम से कपड़े की दुकान वर्षो से चल रही है। रोज की तरह शनिवार की शाम को दुकान बंद कर शिव शंकर घर चले गए। इनका भतीजा इंद्रभान दुकान की छत पर बने कमरे में सोया हुआ था। आधी रात के आस पास अचानक कपड़े की दुकान से धुएँ का गुबार उठने लगा। छत पर सोया इंद्रभान शोर करता हुआ नीचे भागा। हिम्मत जुटाकर दुकान का शटर खोले तो भीतर का नजारा देख सन्न रह गये। दुकान मे रखे लाखो की कीमत के कपड़े धू धू कर जल रहे थे। वही दुकानदार अगलगी को संदिग्ध घटना बता रहा है। खबर लिखे जाने तक थाने पर तहरीर नहीं दी गई है। वहीं बगल तुफानी वर्मा की मिष्ठान्न की दुकान में भी हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया।





















































Leave a comment