ईडी का नाम बदलकर "इनको देखो" कर देना चाहिए : पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर
आज़मगढ़ ।आजमगढ़ पहुंचे अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने केंद्र और यूपी सरकार पर तंज कसा। लगातार हो रही ईडी की कार्रवाई को लेकर सवाल पूछे।
अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने देश व प्रदेश में लगातार हो रही ईडी की छापेमारी पर भी प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि ईडी का नाम तो अब बदल कर इनको देखो कर देना चाहिए। वर्तमान में केंद्रीय जांच एजेंसिया टार्गेट पर काम कर रही है।
अमिताभ ठाकुर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी कटाक्ष किया। कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। पूरे प्रदेश में भय व खौफ का माहौल है।





















































Leave a comment