Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा पदाधिकारियों ने हरिहरपुर पहुंच कलाकार आदर्श मिश्रा की नृशंस हत्या का विरोध कर शोक संतृप्त परिवार को दी सांत्वना

आजमगढ़। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हरिहरपुर पहुंचकर संगीत कलाकार आदर्श मिश्रा के नृशंस हत्या का विरोध कर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। सभा ने हत्यारों को अविलम्ब गिरफ्तार करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, व एक करोड़ का मुआवजा देने,व कलाकारों के सुरक्षा हेतु लाइसेंसी शस्त्र देने, गांव में पुलिस चौकी बनाने, आदर्श मिश्रा के स्मारक में पार्क में मूर्ति बनाने,संगीत हाल और गेट का निर्माण इत्यादि की शासन से मांग की है। प्रतिनिधि मण्डल में राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुंदन, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पाण्डेय,प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, महामंत्री अशोक कुमार तिवारी ने रितेश पाण्डेय,सुरज पांडेय, बंशीधर पाठक, पवन पाण्डेय,अंजनी मिश्रा, हरि गोविन्द तिवारी संजय कुमार पांडेय आदि रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh