मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने में जुटे मूर्तिकार,दुर्गा पुजा की तैयारी जोरो पर
करंजाकला जौनपुर। दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में तैयारी जोरों से है मूर्तिकार मूर्ति बनाने में तो भक्त पंडाल खुब तेजी से सजाने में जुटे हुए हैं। कारीगरों की माने तो निर्माण कार्य मे लग रहे सामग्री के दामों में वृद्धि होने से मूर्तिकारों का मुनाफा ना के बराबर हो गया है।
सिद्धीकपुर जमुहाई मार्ग स्थित गोसाईपुर में मूर्ति निर्माण में लगे संतोष यादव ने बताया की मूर्ति निर्माण में स्वंय के साथ साथ दो अन्य कारीगर को लगाकर कार्य कराया जा रहा है। नवरात्र त्योहार बेहद करीब होने की वजह से 2 सिफ्टो में काम कराया जा रहा है। वर्तमान में 15 मूर्तियों का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। जिनकी कीमत 5000 से लेकर 30,000 के बीच में रखी गई है पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बुकिंग कम पाई गई है। निर्माण कार्य में लग रहे सामग्री के दामों में वृद्धि होने से मुनाफे में गिरावट आई है।गोसाईपुर गांव से सट्टे पताहना, काफरपूर,जमुहाई,कोठवार समेत कई अन्य गांव से बुकिंग आई है।
इसी क्रम में करंजाकला विकास क्षेत्र के लोहता किशनपुर गांव में मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा नवरात्र बेहद करीब होने की वजह से दिन और रात भक्तों ने एक कर के पंडाल सजाना शुरू कर दिया है। समिति के अध्यक्ष राजेश प्रजापति ने बताया कि नवरात्र का दिन करीब है और हम सब मिलकर ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिवर्ष पंडाल लगाते हैं जिसमें लगभग 100 से 150 की संख्या में लोग उपस्थित होकर मां दुर्गा का पूजा अर्चन करते हैं। समिति के उपाध्यक्ष मिंटू विश्वकर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है इस बार दुर्गा पूजा में 8000 से 12000 के बीच में मूर्ति की बुकिंग की गई है।
दुर्गा पूजा को लेकर जगह का चौराहे पर भक्तों द्वारा पंडाल बनाने का काम जोरों शोरों से चल रहा है करंजाकला विकास क्षेत्र के मनवल,सिद्दीकपुर, कोठवार समेत कई गांव में दुर्गा पुजा की तैयारी चल रही है।





















































Leave a comment