जल ही जीवन है इसे व्यर्थ ना होने दें जल ही जीवन पर गोष्ठी का आयोजन
करंजाकला जौनपुर:विकासखंड करंजाकला ब्लॉक सभागार में जल ही जीवन पर के अंतर्गत गोष्टी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि जल ही जीवन है इसे व्यर्थ ना होने दें लोगों को जागरूक करें की जल का सदुप्रयोग करें और जल को दुरुपयोग न होने दें
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंघानिया ने वर्षा जल संचयन की बारे मे जानकारी दी और गिरता जलस्तर आने वाले भविष्य में धरती पर जीवन के लिए बड़ी समस्या बनेगा। सभी नागरिको को तालाब या सोख्ता गड्ढा के माध्यम से वाटर रीचार्जिंग की ब्यवस्था अवश्य करनी चाहिए भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री दिनेश सिंह ने कहा कि नल की टोटियों के पास बरतन धोते या या फिर नहाते समय मोटर चालू करके छोड़ दिया जाता है जिससे 50 लीटर से ज्यादा पानी बर्बाद होता है ।
हरि श्याम वर्मा संचालन करते हुए कहा कि जल ही जीवन है जल को सदा ही प्रयोग करें और लोगों को जागरूक करें इस मौके पर मौजूद रामेश्वर सिंह अमित सिंह मंडल उपाध्यक्ष शरद सिंह कपिल देव सिंह प्रधान प्रधान संघ अध्यक्ष चंदन यादव सफाई कर्मी अध्यक्ष मंगला यादव रमेश यादव रामकृपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।





















































Leave a comment