ठेकेदार के कार्यो से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मार्ग के पटरी का निर्माण कार्य रुकवाया
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ से मधनापार जाने वाले सड़क मार्ग पर रामगढ़ बाजार में पटरी कार्य का निर्माण कार्य चल रहा है। मार्ग के पटरी निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय बाजार वासियों में आक्रोश देखने को मिला और ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर निर्माण कार्य में ठेकेदार पर अनियमितता व लापरवाही का आरोप लगाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और ठेकेदार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया । ग्रामीणों का कहना है कि पटरी का निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं कराया जा रहा है । ठेकेदार मौके से नदारद है जबकि मजदूर निर्माण कार्य कर रहे थे हम लोगों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया है कार्य को मानक के अनुसार करवाया जाए । इस अवसर पर सुधीर राय , प्रभु पासवान , मोहम्मद रईस , हरिनाथ पासवान , रामपुकार चौरसिया , वीरेंद्र उर्फ पप्पू यादव , रामाश्रय मौर्य, सतिराम प्रजापति, पिंटू , रविंद्र , सुभाष मौर्य ,शैलेश मौर्य , धीरज मौर्य , सुभाष गुप्ता , मनीष प्रजापति , दिनेश शर्मा , मोहम्मद इलियास , मोहम्मद इकबाल , सहित आदि लोग मौजूद रहे ।





















































Leave a comment