बुढ़ऊ बाबा स्थान पर भव्य भंडारे का हुआ आयोजन, श्रृद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
आजमगढ़ : जनपद के महराजगंज ब्लाक अंतर्गत देवारांचल क्षेत्र के शिवपुर गांव स्थित बुढ़ऊ बाबा स्थान पर आज सोमवार को क्षेत्र के समाज सेवी अमरजीत यादव ने भव्य भंडारे का आयोजन करवाया |बतादें कि देवारा क्षेत्र में स्थित बुढ़ऊ बाबा के स्थान का बहुत महत्त्व है जहाँ दूर दूर से लोग दर्शन करने आते है और अपनी अपनी मन्नत के अनुसार मनोकामना पूर्ण होने पर चढ़ावा भी चढ़ाते है |आज के भंडारे में जातीय व दलीय भावना से ऊपर उठ लोगों ने बाबा का दर्शन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया | इस भंडारे में नव निर्वाचित सांसद के प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव के संग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीकृष्णपाल सहित हरेंद्र सिंह ओमप्रकाश तिवारी, प्रमुख पति पारसनाथ यादव, गुलाब सिंह आदि गणमान्य लोगों ने भंडारे में शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया और लोगों की सेवा करते नज़र आये |


























































Leave a comment