Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिकायतों का त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए गए हैं प्रति दिन निश्चित समय- जिलाधिकारी आजमगढ़

आजमगढ़ 08 जुलाई-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि शासन की शिकायतों, जन समस्याओं तथा जनपद में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करना शासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में है। उन्होने बताया कि जनपद में प्राप्त शिकायतों एवं जन समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रतिदिन 10ः00 बजे से 12ः00 बजे के मध्य अपने कार्यालय में बैठकर जनता की शिकायतों का सुनते हुए तत्काल निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। 
जिलाधिकारी ने बताया कि माह जून 2022 में शासन की शिकायतों, जन समस्याओं एवं जनपद में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण करने में जनपद आजमगढ़ की रैंकिंग पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। 

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-08.07.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh