Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फरिहा में नए पुलिसकर्मियों की तैनाती, कुछ घण्टे पहले लापरवाही में 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने किया लाइनहाजिर

फरिहा, आजमगढ। थाना निज़ामाबाद के फरिहा चौकी के पुलिस कर्मियों की लापरवाही के मामले में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कार्यो में लापरवाही को देखते हुए फरिहां चौकी थाना निजामाबाद के 12 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि इससे 3 दिन पूर्व चौकी इंचार्ज फरिहा ज्ञान प्रकाश तिवारी और कांस्टेबल सौरभ पांडेय को  बर्खास्त किया जा चुका है । हेड कांस्टेबल जयशंकर प्रसाद फूलन यादव इरफान खान , कांस्टेबल अमित तिवारी सुनील यादव संतोष गुप्ता शुभम चौधरी रामाशीष रोहित कुमार अभिषेक चौधरी सुरेश यादव शशांक पांडे को पुलिस चौकी फरिहा से रिजर्व पुलिस लाइन आज़मगढ़ हाजिर कर दिया गया है वहीं पर हेड कांस्टेबल हरीश चंद्र प्रसाद शिव धन यादव सतीश कुमार यादव मनोज कुमार सोनकर परमात्मा कांस्टेबल अजीत यादव ,गोविंद सिंह ,लच्छीराम ,प्रवीण कुमार, सर्वेश सिंह ,रवि कुमार मौर्य, प्रशांत कुमार सरोज ,अनिल कुमार, राहुल कुमार यादव ,इंद्र कुमार पटेल को रिजर्व पुलिस लाइन से चौकी फरिहा पर तैनात किया गया है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh