Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सही शिक्षा से व्यक्तित्व का विकास, अच्छे व्यक्तित्व से अच्छे राष्ट्र का निर्माण - मण्डलायुक्त आजमगढ़

आजमगढ़ 07 जुलाई-- उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में लागू सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के संबंध में जागरूकता बढ़ाए जाने तथा पठन-पाठन के स्तर में वृद्धि लाने के संबंध में आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में चिल्ड्रन कॉलेज (सीबीएसई बोर्ड) बेलइसा आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।
 इस अवसर पर आयुक्त ने जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित फार्म समस्त विकास खंडों में उपलब्ध करा दें। आयुक्त ने जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यो से कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जो जानकारी प्राप्त हो रही है, उसके बारे में जाकर अपने विद्यालय के अध्यापक गण एवं छात्राओं को बताएं।
मण्डलायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे अध्यापक से विषय का तत्व ज्ञान लेते हैं और आचरण भी सीखते हैं। बच्चे अपना ज्यादा समय अध्यापकगण के साथ बिताते हैं और अध्यापक का आचरण सीखते हैं। उन्होंने कहा कि अपने जीवन मे अच्छा आचरण बनाएं एवं छात्रों के सामने मिसाल बनाएं। उन्होने कहा कि अध्यापक को अपने विषय में महारथ हासिल होना चाहिए, अध्यापकगण अपने विषय में अध्ययनरत रहे और बच्चों को अपने विषय को गहराई से बताएं, क्योंकि छात्र विद्यालय से ही निकलकर वैज्ञानिक एवं आईएस बनते हैं, इसलिए बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा दें।
 महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक अन्नू सिंह ने कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लाभार्थी के परिवार के अधिकतम दो बच्चों को मिलेगा और छह चरणों में लाभ मिलेगा प्रथम श्रेणी में बालिका के जन्म होने के उपरांत 2000, द्वितीय श्रेणी में 1000, तृतीय श्रेणी में 2000, चतुर्थ श्रेणी में 2000, पंचम श्रेणी में 3000 एवं छठवां श्रेणी में 5000 रु0 मिलता है इसी के साथ ही बाल सेवा योजना (सामान्य एवं कोविड), मिशन शक्ति 4.0 के बारे में विस्तार से बताया।
 जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना एवं छात्रवृत्ति के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पूर्व दर्शम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के बारे में विस्तार से बताया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने छात्रवृत्ति के बारे में बताया तथा पढ़ो प्रदेश योजना के बारे में विस्तार से बताया। डीआईओएस ने इंस्पायर अवार्ड, प्रोजेक्ट अलंकार, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के बारे में विस्तार से बताया।
मा0आयुक्त द्वारा मंडल के तीनों जनपदों के माध्यमिक शिक्षा परिषद के वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बालक एवं बालिका वर्ग में सर्वोच्च दो स्थान पर रहने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, अंग्रेजी हिंदी डिक्शनरी, भारत के इतिहास से संबंधित पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
 पुरस्कार वितरण में जनपद आजमगढ़ के हाईस्कूल परीक्षा में बालक वर्ग मे प्रथम स्थान अर्पित सिंह, द्वितीय स्थान आदर्श यादव एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ब्यूटी यादव, पलक प्रजापति एवं द्वितीय स्थान शिवांगी मौर्या, जनपद मऊ के हाई स्कूल परीक्षा में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हर्षिता शर्मा, द्वितीय स्थान अंजलि चौहान एवं बालक वर्ग में प्रथम स्थान रजत प्रजापति, द्वितीय स्थान पीयूष यादव, जनपद बलिया के हाई स्कूल परीक्षा मे बालक वर्ग में प्रथम स्थान दिव्यांश प्रताप सिंह, द्वितीय स्थान समीर कुमार खरवार एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान खुशी सिंह, द्वितीय स्थान अंशिका प्रजापति, एवं इसी के साथ जनपद आजमगढ़ के इंटरमीडिएट की परीक्षा में बालक वर्ग में प्रथम स्थान सौरभ प्रजापति, द्वितीय स्थान ऋषभ सिंह एवं बालिका वर्ग में रिशु यादव प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान प्रिया यादव, जनपद मऊ के इंटरमीडिएट की परीक्षा में बालक वर्ग में प्रथम स्थान सूर्यवंश सिंह, द्वितीय स्थान नीरज चौहान एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पूजा यादव, द्वितीय स्थान अंकिता भारती जनपद बलिया के इंटरमीडिएट की परीक्षा में बालक वर्ग में प्रथम स्थान शुभम चौबे, द्वितीय स्थान हर्ष मौर्य एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान संजना कुमारी, द्वितीय स्थान श्वेता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं के प्रथम स्थान आने मे अपने अनुभव को विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का संचालन संचालिका शमा शेख द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का समापन संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ द्वारा किया गया।
 इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ योगेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, कृष्ण मोहन तिवारी चिल्ड्रन कॉलेज के प्रबंधक, तीनों जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती प्रीति उपाध्याय, डीसी अनु सिंह सहित समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-07.07.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh