Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न -जौनपुर

जौनपुर -   जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा विभागवार वसूली की समीक्षा की गई।
 
            स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन में जनपद को मंडल प्रथम स्थान प्राप्त है, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि स्टांप के मामलों में आरसी की वसूली की जाए। उन्होंने 10 बड़े बकायेदारों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन लोगों ने पैसे जमा कर दिए हैं उनका नाम हटाकर नए लोगों का नाम दर्ज किया जाए।

               वाणिज्य कर, आबकारी व स्टाम्प में आर0सी0 मानक के अनुरूप नहीं मिली जिसे बढ़ाने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर पालिका/नगर पंचायत में बकायेदारों की सूची बनाए और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा, मुनादी करवाएं। उन्होंने सभी से कहा कि क्रमिक लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।

              इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh