अधेड़ की शव मिलने से सनसनी : जौनपुर
करंजाकला जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हडही गांव के पास से बृहस्पतिवार सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति की शव मिलने से सनसनी फैल गई,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुटी,सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हडही गांव के पास से बृहस्पतिवार सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया , घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने बताया कि सुबह जब वह लोग टहलने के लिए निकले थे। तो हडही गांव के पास एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति का शव देखने को मिला लोगों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन व्यक्ति की पहचान नही हो सकी है।ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरायख्वाजा थाना प्रभारी अवनीश राय को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया लोगों से पूछताछ करने के बाद शव की पहचान नहीं हो सकी है थाना प्रभारी ने मामले को लेकर बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।मौत का कारण पता नहीं चल सका है,पुलिस शिनाख्त करने मे जुटी हुई है।


























































Leave a comment