Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीआरएम एस के सपरा ने किया जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उत्तर रेलवे के डीआरएम एस के सपरा निरीक्षण करने पहुंचे ।इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर मौजूद सभी कार्यालयों के निरीक्षण के साथ-साथ साफ सफाई व सड़क निर्माण का कार्य देखा जिस पर उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमआई

धनंजय कुमार को साफ सफाई ठीक से ना होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि वह अपने कार्यों में तेजी लाएं अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, साथ ही स्टेशन के बाहर हाल ही में बनी सड़क को मानक के विपरीत होने के कारण उन्होंने आई ओ डब्ल्यू आफताब आलम से पुनः 1 माह के भीतर सड़क बनवाने का निर्देश दिया। इस दौरान काफी संख्या में स्टेशन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh