पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए लगाये जायेंगे 1.17 लाख पौधे
खुटहन(जौनपुर) 3 जुलाई : खुटहन थाना क्षेत्र के खुटहन ब्लाक मुख्यालय के सभागार में रविवार को ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाने पर चर्चा की गई। सभागार में बिडीओ वीरभानु सिंह ने बताया कि आगामी 5 व 6 जुलाई को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण का अभियान चलेगा। जिसमें ब्लाक के सभी गावों में कुल 1.17 लाख पौधे लगाए जायेगे। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर अमृत वन महोत्सव के माध्यम से भी सैकड़ों पौधे रोपित किए जाने की कार्ययोजना है। उन्होंने कर्मचारियों के अलावा ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्रामीणो से इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर सहयोग देने का आह्वान किया है। इस मौके पर मनीष शाह, वीडीओ संजीव गुप्ता, रामदुलार यादव राजकुमार जय सिंह चौहान, रमाशंकर, अन्नू दूबे, राजू सिंह, रामकुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।


























































Leave a comment