Latest News / ताज़ातरीन खबरें
उदयपुर की घटना से आहत लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज में राजस्थान के उदयपुर में हुई हत्या की घटना के विरोध में कन्हैयालाल साहू के आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई । कैंडल मार्च के दौरान क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे । समाजसेवी पंडित रिशु प्रताप मिश्र के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई और दोषियों को फांसी देने की मांग की गई । वहीं सुरक्षा एवं शांति के दृष्टिगत महाराजगंज थानाध्यक्ष ब्रह्मदिन पांडेय अपने हमराही सिपाहियों के साथ कैंडल मार्च के दौरान मौजूद रहे । इस अवसर पर विवेक सिंह , सुनील गुप्ता मोनू , आज़ाद यादव , सुमित सैनी, विभूम मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।


























































Leave a comment