Latest News / ताज़ातरीन खबरें
ट्रक और रोडवेज में टक्कर, दोनों चालकों की समझदारी से सभी सुरक्षित
खुटहन जौनपुर 3 जुलाई : खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा तिराहे पर शनिवार को रोडवेज और ट्रक की आमने सामने टक्कर में सरकारी बस के आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। रोडवेज बस प्रयागराज से शाहगंज की तरफ जा रही थी जैसे ही पिलकिच्छा तिराहे पर बस पहुंची वैसे ही सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई दोनों गाड़ियों की स्पीड ज्यादा ना होने की वजह से सरकारी बस व ट्रक दोनों चालको की समझदारी से बड़ा हादसा होने से बच गया। किसी यात्री व बस चालक व ट्रक चालक को चोट नहीं आयी। मौके पर पहुँची पुलिस की आवश्यक कार्यवाही के बाद बस और ट्रक अपने गन्तव्य को रवाना हो गई।


























































Leave a comment