Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मार्टीनगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने समाधान दिवस पर .....

आजमगढ़ 02 जुलाई - जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में तहसील मार्टीनगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर कुल 234 मामले आये, जिसमे से 06 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 228 मामलों का निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 130, पुलिस विभाग के 60, पीडब्ल्यूडी के 06, विकास विभाग के 25 एवं अन्य के 13 मामले शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आईएन तिवारी, एसडीएम मार्टीनगंज विशाल कुमार, तहसीलदार मार्टीनगंज हेमन्त गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-02.07.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh