आज़मगढ़ के दो पीडीएस अधिकारियों का हुआ तबादला संजय कुमार सिंह होंगे आज़मगढ़ के नए डीडीओ
आज़मगढ़ ।उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास विभाग में पीडीएस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानान्तरण हुआ है जिसमे आज़मगढ़ के उपायुक्त स्वतः रोजगार मिथिलेश का स्थानान्तरण उपायुक्त स्वतः रोजगार के पद पर महोबा जिला में हुआ है वहीं पर आज़मगढ़ के जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय का स्थानांतरण जिला विकास अधिकारी के पद पर देवरिया जिला में हुआ । रविशंकर राय की जगह आज़मगढ़ के जिला विकास अधिकारी अब संजय कुमार सिंह होगे। संजय कुमार सिंह इससे पहले बहराइच जिला में डीसी एनआरएलएम के पद पर थे । वहीं मिथिलेश तिवारी के चले जाने के बाद उपायुक्त स्वतः रोजगार का पद रिक्त रहेगा । कयास लगाया जा रहा है नवागत जिला विकास अधिकारी संजय सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त स्वतः रोजगार का अतिरिक्त प्रभार मिलेगा । उपायुक्त स्वतः रोजगार मिथिलेश तिवारी का कार्यकाल आज़मगढ़ में लगभग ग्यारह महीने का रहा है वहीं जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय लगभग तीन वर्षों तक आज़मगढ़ में सेवा दिए ।
बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास विकास अनुभाग 1 के कार्यालय ज्ञाप में स्थानांतरित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अपने नवीन पद का कार्यभार तत्काल ग्रहण कर तत्सम्बन्धी कार्यभार प्रमाणक शासन एवं आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ को उपलब्ध कराना है वहीं पर जिला के सम्बन्धित सक्षम अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि स्थानान्तरित अधिकारी को अपने नवीन तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु अविलम्ब कार्यमुक्त करें । आदेशों की अवहेलना अनुशासनहीनता मानी जायेगी जिसके लिए सम्बन्धित के विरुद्ध नियमानुसार यथोचित कार्यवाही की जाएगी ।


























































Leave a comment