Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन


सहारनपुर(NOI) :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सहारनपुर के विधायक  आशु मलिक ने सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कर 21 पुत्रियों का विवाह संस्कार कराया।
 मलिक ने इस अवसर पर केक काटा और उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष  संजय गर्ग भी उपस्थित थे।
     अखिलेश यादव ने वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिये मलिक को सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। जिन जोड़ो की शादी हुई है उनको बधाई दी तथा वैवाहिक जीवन की सफलता की शुभकामना की।
     मलिक ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh