नगर पालिका के वाटर कूलर में करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना के मुख्य कस्बा में मोहल्ला रसूलपुर के मदरसा इस्लामिया में लगे नगर पालिका के वाटर कूलर में करंट उतरने से एक 18 वर्षीय युवक मोहम्म्द आसिफ पुत्र सुहैल अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना शुक्रवार को अपराह्न करीब 3 बजे की है। बताया जाता है कि रसूलपुर का ही निवासी और मेहनत मजदूरी कर आजीविका कमाने वाला मोहम्मद आसिफ पानी पीने के लिए गया था कि करंट की चपेट में आ गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रबंधक मोहम्मद अहमद से कई बार करंट आने की शिकायत लोगों द्वारा की गई न तो इन्होंने ठीक कराया और न ही नगर पालिका को सूचना दी लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार ही ऐसे कार्य करेंगे तो परिवार को बच्चों के भविष्य की चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं।


























































Leave a comment