बिलरियागंज थाना पर तैनात सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक को फूलों का माला पहनाकर ससम्मान दी गई विदाई
बिलरियागंज - आजमगढ़ : जनपद के बिलरियागंज स्थानीय थाना पर तैनात उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव को सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में समस्त स्टाफ द्वारा उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव को फूलों का माला पहनाकर नम आंखों से विदाई दी गई । थानाध्यक्ष ने बताया कि उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव स्थानीय थाने पर जब तक तैनात रहे उन्होंने अपने कार्य का निर्वहन बड़े ही ईमानदारी व साहस पूर्वक निर्वहन किया साथ ही साथ सभी युवा सिपाहियों को समय-समय पर मार्गदर्शन देते रहे इनकी विदाई कर हम लोगों को काफी कष्ट हुआ वहीं विदाई समारोह के दौरान सभी उपस्थित सिपाहियों की आंखें नम हो गई । इस अवसर पर रामकृष्ण सिंह राठौर , अजय कुमार , राकेश तिवारी , भोनू यादव , अरुण कुमार , अतुल सिंह यादव , संजीव , नितिन , सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।


























































Leave a comment