अपनी किस्मत पर आशु बहाता है बिलरियागंज से रौनापार जाने वाला मार्ग
बिलरियागंज आजमगढ़ : जिले के हाईवे पर आवागमन में जितनी गाड़िया चलती है उससे जरा सा भी कम गाड़ियां रौनापार से बिलरियागंज बाया आज़मगढ़ मार्ग पर चलती, यह मुख्यमार्ग जिले को देवरांचल से जोड़ती है, देवरांचल का एरिया कितना बड़ा है शायद यह किसी को बताने की जरूरत नही , इस मार्ग पर रौनापार, चाँदपट्टी, भीमबर, बिलरियागंज तक अन्य कई महत्वपूर्ण मार्केट है, इस मुख्य मार्ग की दशा अत्यंत खराब हो गई है और सकरा रोड है इसे चौड़ीकरण कराना बहुत ही जरूरी है यह जिले का सबसे खराब रोड है जो अपने दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है, इस पूरे रोड पर दो दो विधान सभा की सीमा लगती है, देवरांचल के लोगो के लिये यह मार्ग लाइफ लाइन है, इस पूरे मार्ग पर सबसे खराब स्थित चाँदपट्टी और बिलरियागंज से उत्तर बघैला भगतपुर का है जहां पूरा रोड गड्ढा बन गया है जिसकी प्रमुख वजह वहाँ रहने वाले लोगो के घर के सामने नाली ना होना, इन घरों से निकलने वाला पानी जिससे जलजमाव का लगातार होना सड़क की दुर्दशा का सबसे बड़ा कारण है, किसकी कमी से यह रोड नही बन पा रहा उस पर राजनीति करने के बजाए लोगों की आस लगी है दिनेश लाल यादव पर की इस मुख्यमार्ग का चौड़ीकरण के साथ साथ नवीनीकरण कराएं साथ ही साथ रोड के साथ नाली का भी प्रबंध कराये, जिसमें जनता इस मार्ग से अपने गन्तव्य स्थान को जा सके


























































Leave a comment