Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस अधीक्षक ने 25वीं अन्तर जनपदीय जूडो, ताइक्वांडो, वुशु व जिम्नास्टिक्स, प्रतियोगिता- 2022 वाराणसी जोन किया समापन; प्रतियोगिता में कुल 164 खिलाड़ियों ने किया था प्रतिभाग, 52 खिलाडियों को प्रथम व 31 खिलाड़ियों को द्वितीय स्थान


आजमगढ़ : दिनांक- 28.06.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद के पुलिस लाईन्स में 25वीं अन्तर जनपदीय जूडो, ताइक्वांडो, वुशु व जिम्नास्टिक्स, प्रतियोगिता- 2022 वाराणसी जोन का शुभारम्भ किया गया था। इस प्रतियोगिता में कुल 09 जनपद (कमिश्नरेट वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ, भदोही व मिर्जापुर) के 164 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग लिया गया था। जनपद आजमगढ़ से 40, जौनपुर से 30, मिर्जापुर से 25, बलिया से 20, सोनभद्र से 16, गाजीपुर से 13, भदोही से 12, मऊ से 07 व कमिश्नरेट वाराणसी से 01 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया गया था। यह प्रतियोगिता दिनांक- 28.06.2022 से 30.06.2022 तक पुलिस लाईन्स आजमगढ़ में चली।
आज दिनांक- 30.06.2022 को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन्स आजमगढ़ में उपरोक्त प्रतियोगिता का समापन किया गया। 09 जनपदो के कुल 164 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग लिया था, जिसमें 04 प्रतियोगिता (जूडो, वुशु, ताइक्वांडो व जिमानास्टिक) में कुल 52 खिलाडियो को प्रथम स्थान व कुल 31 खिलाडियों को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। उपरोक्त प्रतियोगिता के समापन पर अपर पुलिस नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती सौम्या सिंह, अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजुद रहे। 

●जूडो प्रतियोगिता में पुरूष व महिला में प्रथम शिल्ड (चल वैजन्ती)- जनपद आजगमढ़ को मिला है। जूडो प्रतियोगिता में कुल 22 में प्रथम स्थान पाने वाले कुल 14 ( 07 पुरूष व 07 महिलाए) तथा द्वितीय स्थान पाने वाले कुल 08 (05 पुरूष व 03 महिला) है। 

●वुशु प्रतियोगिता में पुरूष व महिला में प्रथम शिल्ड (चल वैजन्ती)- जनपद जौनपुर व आजमगढ़ को मिला है। वुशु प्रतियोगिता में कुल 26 में प्रथम स्थान पाने वाले कुल 17 ( 11 पुरूष व 06 महिलाए) तथा द्वितीय स्थान पाने वाले कुल 09 (08 पुरूष व 01 महिला) है।

●ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पुरूष व महिला में प्रथम शिल्ड (चल वैजन्ती)- जनपद आजगमढ़ को मिला है। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कुल 23 में प्रथम स्थान पाने वाले कुल 15 ( 08 पुरूष व 07 महिलाए) तथा द्वितीय स्थान पाने वाले कुल 07 (04 पुरूष व 03 महिला) है।

●जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में पुरूष व महिला में प्रथम शिल्ड (चल वैजन्ती)- जनपद जौनपुर को मिला है। जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में कुल 12 में प्रथम स्थान पाने वाले कुल 06 तथा द्वितीय स्थान पाने वाले कुल 06 खिलाड़ी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh