Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सूचना विभाग के सिनेमा ऑपरेटर के विदाई समारोह, जिला सूचना अधिकारी ने स्मृति चिन्ह को किया भेंट
अंबेडकर नगर । 30 जून 2022 को जिला सूचना कार्यालय अंबेडकर नगर के कर्मचारी अजय कुमार जायसवाल सिनेमा ऑपरेटर कम प्रचार सहायक की अधिवर्षता आयु पूर्ण हुई जिसके संबंध में जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ सहायक मोहम्मद वसीम खां, सहायक लेखाकार संतोष कुमार, कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा अजय जायसवाल को माला तथा साल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ स्मृति चिन्ह व रामचरितमानस भेंट किया गया। इस दौरान मौके पर जिला सूचना कार्यालय के समस्त स्टाफ,अन्य अधिकारी /कर्मचारियों तथा पत्रकार बंधु मौके पर उपस्थित रहे।


























































Leave a comment