पांच जिलों में सामान्य सुविधा केंद्रों का शुभारंभ
आजमगढ़ 30 जून- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय लोन वितरण मेला का आयोजन तथा प्रदेश के पांच जनपदों आजमगढ़, आगरा, अम्बेडकरनगर, सीतापुर तथा सिद्धार्थनगर में स्थापित सामान्य सुविधा केन्द्रों का लोकार्पण भी किया गया। जनपद स्तर पर जनपद आजमगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन राजकीय चीनी पात्र विकास केन्द्र निजामाबाद में स्थापित ब्लैक पाटरी सामान्य सुविधा केन्द्र में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आनलाइन ब्लैक पाटरी सामान्य सुविधा केन्द्र एवं प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम में मा0मुख्यमंत्री जी ने ब्लैक पाटरी सामान्य सुविधा केन्द्र के कारीगर संजय कुमार से वर्चुअल वार्ता कर सामान्य सुविधा केन्द्र के जानकारी ली। साथ ही यह भी बताया कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा हाल ही में जर्मनी में आयोजित जी-7 की बैठक में जी-7 के सभी सदस्यों को आजमगढ़ की ब्लैक पाटरी उपहार स्वरूप दी गयी, जिससे आजमगढ़ के उत्पाद को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान मिली।
कार्यक्रम में उपस्थित ऋषिकान्त राय, अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी तथा मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। जनपद आजमगढ़ में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के कुल 11895 लोगों को कुल 97 करोड़ का ऋण स्वीकृति/वितरित किया गया।
इस अवसर पर रंजन चतुर्वेदी संयुक्त आयुक्त उद्योग, रवि कुमार एसडीएम निजामाबाद, प्रवीण कुमार मौर्य उपायुक्त उद्योग, साहब सरन रावत सहायक आयुक्त उद्योग, राजेश कुमार यादव अपर सांख्यिकीय अधिकारी तथा ब्लैक पाटरी फाउण्डेशन के सदस्यगण एवं हस्तशिल्पी उपस्थित रहे।
-------जि0सू0का0 आजमगढ़-30.06.2022--------


























































Leave a comment