Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सर्विलान्स सेल की बड़ी सफलता चोरी के 29 मोबाइल फोन को किया बरामद,शिकायतकर्ताओं को मिला अपना मोबाइल फोन


आजमगढ़ : विभिन्न व्यक्तियों के गुमशुदा (29) मोबाइल फोन को सर्विलांस टीम द्वारा बरामद कर सुपुर्द किया गया बतादेकि, पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ अनुराग आर्य द्वारा गुमशुदा मोबाईल की बरामदगी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपदीय सर्विलांस टीम को मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में सर्विलांस टीम द्वारा विभिन्न शिकायतकर्ताओं के प्रार्थनापत्र की जांचकर 29 विभिन्न कम्पनियों के गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी की गयी है।
आज दिनांक-30.06.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ द्वारा पुलिस लाइन सभागार आजमगढ़ में सभी बरामद 29 मोबाइल फोन को सम्बन्धित मोबाइल धारक को सुपुर्द किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh