ढ़ाबे के किनारे खड़े भारी वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में 130 वाहन चालान, 1 वाहन सीज व 09 वाहनों के विरुद्ध MV Act की कार्यवाही
आज़मगढ़ : पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन पर जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ढाबों के किनारे खड़े ट्रकों, भारी वाहनों से दुर्घटना होने की प्रबल संभावना रहती है। जिसके सम्बन्ध में ढ़ाबा मालिकों को नोटिस जारी किया गया।
ढाबे के किनारे खड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था हेतु निर्देश जारी किए गए थे। जिसके क्रम में जनपद के समस्त थानाक्षेत्र के 113 ढाबों को चेक कर 104 ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किया गया, ढा़बे के किनारे के खड़े 130 वाहनों का E चालान, 1 वाहन को सीज किया गया तथा 09 के विरुद्ध MV Act की कार्यवाही की गई।
उपरोक्त अभियान में थाना प्रभारी रानी की सराय व थाना प्रभारी गम्भीरपुर द्वारा अपेक्षित कार्यवाही न किए जाने पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए।


























































Leave a comment