जो दुकानदार स्वेच्छा से पॉलिथीन नगर पंचायत के कर्मचारियों को को देगा उसे 3 जुलाई को किया जाएगा पुरस्कृत :अधिशासी अधिकारी
लालगंज आजमगढ़ नगर पंचायत कटघर लालगंज में जो दुकानदार स्वेच्छा से पॉलिथीन नगर पंचायत के कर्मचारियों को को देगा उसे 3 जुलाई को पुरस्कृत किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी राम बचन यादव द्वारा नगर के कर्मचारियों द्वारा पॉलिथीन इकट्ठा करवाया जा रहा है ।बताते चलें कि सरकार द्वारा लोगों को पॉलिथीन ना प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है इसी क्रम में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रामबचन यादव द्वारा बताया गया कि प्लास्टिक का प्रयोग ना करें नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा पॉलिथीन इकट्ठा किया जा रहा है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है की पॉलिथीन का प्रयोग ना करें पॉलिथीन का प्रयोग करने से बरसात में नालियां जाम हो जाती हैं और विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं और कहीं भी पॉलिथीन ना दिखाई दे और सभी लोग पॉलिथीन प्रयोग ना करने में सहयोग करें अधिशासी अधिकारी ने बताया कि दिन गुरुवार को मुनादी नगर में कराई जाएगी जो दुकानदार बिक्री के लिए पॉलिथीन रखा है वह नगर पंचायत के कर्मचारियों को स्वेच्छा से सौंप देगा उसे 3 जुलाई को नगर पंचायत कार्यालय में पुरस्कृत किया जाएगा ।


























































Leave a comment