Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चलती बोलोरो की बोनट पर विशालकाय पेड़ गिरने से एक ही परिवार के 10 घायल, घायलों में पांच गंभीर

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव में मिर्जापुर जौनपुर हाईवे पर दर्शन करने जा रहे चलती बोलोरो के बोनट पर विशालकाय जंगली पेड़ गिर जाने से एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
         बक्सा थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी बटाऊवीर गांव निवासी रमेश पाल अपने परिवार के 10 सदस्यों को लेकर बोलोरो से बुधवार की सुबह चौकिया दर्शन करने के बाद विंध्याचल मां का दर्शन करने मिर्जापुर जौनपुर हाईवे एनएच 135 के रास्ते जा रहे थे। सुबह 10:00 बजे जैसे ही रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव स्थित कृषि फार्म के सामने पहुंचे तभी चलती बोलोरो की बोनट के ऊपर एक जंगली लिसोड़ा का विशालकाय पेड़ भरभराकर बोलोरो के ऊपर गिर पड़ा।

*विशालकाय पेड़ गिरने के बाद मिर्जापुर जौनपुर हाईवे मार्ग जाम,*

बोलोरो के ऊपर विशालकाय पेड़ गिरते ही बोलोरों के अंदर फंसे एक ही परिवार के 10 लोगों में चीख पुकार होने लगी। आसपास के लोगों ने दौड़कर विशालकाय पेड़ की डालियों को काटकर बोलोरो के शीशे एवं दरवाजे को तोड़कर बोलोरो के अंदर फंसे अनुजा, पूनम पाल, वन्दना पाल, अन्नू पाल, रीता पाल, मीरा, रमेश पाल, सुनील राना, सचिन निवासी जमऊपट्टी बटाऊबीर को बाहर निकाला। 
     सूचना पर पहुंचे रामपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर इलाज के लिए पहुंचाया और विशालकाय गिरे पेड़ को हटवाने के लिए वन विभाग को सूचित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh