पहली ही बारिश में विकास कार्यो की खुली पोल , ग्रामीणों ने जताया नाराजगी , जिम्मेदारों से लगाई गुहार
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा ताहिरपुर बघावर के ठाकुर बस्ती में आज पहली बारिश में ही विकास कार्यों की पोल खोल कर रख दिया है लगभग आधा दर्जन से ऊपर कुछ ऐसे लोग हैं जिनके घर के सामने से ना तो सही से रास्ता बना है ना ही जल निकासी के लिए नालियां बनी है थोड़ी सी बरसात होती है तो बरसात का पानी लोगों के घर में घुस जाता है वर्षों से इस समस्या से इस समस्या का जिम्मेदारों ने निदान नहीं किया है जिससे ग्रामीणों को परेशानीयो का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार जिम्मेदारों से गुहार लगाया गया परंतु आज तक समस्या का निदान नहीं हो पाया जिसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर किया इस अवसर पर भुपेंद्र सिह हरिहर सिंह साधू यादव प्रदीप यादव कन्हैया सिंह दुर्गेश सिंह गुड्डू लालमन आदि लोग मौजूद रहे ।


























































Leave a comment