कम्पोजिट विद्यालय में चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पंखे व नगदी बरामद
आजमगढ़ : बीते दिनों विशन के पूरा गांव स्थित कम अपोजिट विद्यालय पर कमरे का ताला तोड़कर चोरी की गई थी जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा रौनापार थाना पर पहुंचकर लिखित तहरीर देकर न्याय का गुहार लगाया था पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय थाना पर इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 186 बटा 2022 धारा 380 भारी बनाम अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था । आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के दिशा निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रौनापार थाना की पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए वीरेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय रामाश्रय यादव गांव पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ निवासी को पकड़ीहवा महरौड़ के पूरा चौराहे से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने कुल ₹1000 नगद एक प्लास्टिक की बोरी में 2 अदद सीलिंग फैन बरामद किया । गिरफ्तार अभियुक्त पर पुलिस ने संबंधित कानूनी कार्रवाई कर चालान माननीय न्यायालय कर दिया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष रौनापार अखिलेश चंद्र पांडेय उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार कांस्टेबल रामनिवास यादव शामिल रहे ।


























































Leave a comment