Latest News / ताज़ातरीन खबरें

"सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण प्रतिबंध को प्रभावी तरिके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन जागरूकता अभियान जनपद में चालू " -जिलाधिकारी आजमगढ़

आजमगढ़ 29 जून-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध लगाये गये प्रतिबंध को प्रभावी तरिके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन जागरूकता अभियान RACE के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में आज शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शपथ लिया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोकथाम हेतु अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह ने समस्त कर्मचारियों से कहा कि अपने-अपने घर और आस-पास पड़े समस्त प्लास्टिक को चुनकर एक जगह एकत्र करें, जिसे सम्बन्धित नगर पालिका/नगर पंचायतों के सफाई कर्मियों द्वारा उठान कर लोक निर्माण विभाग को सुपुर्द किया जायेगा। उक्त प्लास्टिक को रि-साईक्लर्स के माध्यम से निस्तारित कराया जायेगा। उन्होने कहा कि सभी कर्मचारीगण अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही अपने पड़ोसी को भी इसके सम्बन्ध में सूचित कर जागरूक करें। 
मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि सभी लोग अपने-अपने घर से चलते समय अपने वाहन में कपड़े का झोला अवश्य रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि प्लास्टिक में कोई भी समान खरीदकर नहीं रखेंगे। उन्होने कहा कि प्लास्टिक में रखे खाद्य पदार्थ को जब हम कचड़े में फेंकते हैं तो उसे गाय और अन्य जानवर प्लास्टिक सहित खा जाते हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान होता है। इसलिये हम लोग यह सुनिश्चित करें कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न होने पाये। 

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-29.06.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh