Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कल आजमगढ़ में रोजगार मेला,जरूर ले भाग,पढ़े पूरी ख़बर

आजमगढ़ 29 जून-- प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आजमगढ़ अशोक कुमार ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हर्रा की चुंगी आजमगढ़ में दिनांक 30 जून 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से सायंः 03ः00 बजे तक अप्रेन्टिस/रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें सुब्रोस लि0 नोएडा, एके आटोमेशन इंडस्ट्रीज हरियाणा, जेएनएस इन्स्ट्रूमेन्ट्स गुजरात, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, पशुपतिनाथ बायोटेक्नोलाजी प्रा0लि0, राजकीय प्राइवेट आई0टी0आई0 बलिया, होली हर्ब्स कम्पनी, एसपीपीएम फर्टिलाइजर प्रा0लि0, सेडक इण्डिया प्रा0लि0, आजमगढ़ निजी आईटीआई आजमगढ़, बाबा साधव राम निजी आईटीआई आजमगढ़ प्रतिभाग करेंगी, जिसमें हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, ग्रेजुएट, आईटीआई व डिप्लोमा पास अभ्यर्थी मेले में भाग ले सकते हैं।

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-29.06.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh