अधिवक्ताओं की जरूरत बन गया रैन बसेरा -लालगंज
लालगंज आजमगढ : लालगंज तहसील के सामने बना हुआ रैन बसेरे में बैठकर बरसात का आनंद लेते हुए अधिवक्ता पत्रकार व राहगीर ।बताते चलें कि भाजपा सरकार में चेयरमैन विजय सोनकर द्वारा सामाजिक दृष्टिकोण से सोच विचार कर रैन बसेरे का लालगंज बाजार आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर तहसील के ठीक सामने रैन बसेरे का निर्माण कराया गया जिसमें बैठने के लिए कुर्सी, पंखा लगवाया गया उस रैन बसेरे में आने जाने वाले राहगीर अधिवक्ता गण राजनीतिक दल सामाजिक लोग बैठकर आपस में चर्चा करते रहते हैं ऐसे में दिन बुधवार को अधिवक्ता ,पूर्व विधायक , पत्रकार व और समाज के लोग रैन बसेरे में बैठकर बरसात का आनंद ले रहे थे और सराहना कर थे कि इस तरह का स्थान बरसात और गर्मी के मौसम में बहुत ही सुलभ है जिसमें बैठकर हर तरफ से हवा मिल सकती है और स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद रहेगी । पूर्व विधायक राम जगराम ,एडवोकेट देवधारी राय, विनय शंकर राय हरि यादव, पत्रकार अखिलेश कुमार मिश्र , दयाशंकर सिंह ,सुधीर कुमार श्रीवास्तव ,नित्यानंद सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।


























































Leave a comment