पंचदेव मंदिर पर भण्डारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बुढ़नपुर आजमगढ़ अखिल भारत हिंदू महासभा के सौजन्य से आज 28 जून दिन मंगलवार को नगर पंचायत बुढ़नपुर कोल्ड स्टोरेज के बगल पंचदेव मंदिर पर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें अखिल भारत हिंदू महासभा के सभी पदाधिकारी गण नगर पंचायत वासी और सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों की लंबी भीड़ लगी हुई थी सभी श्रद्धालुओं ने पंचदेव मंदिर पर आकर महावीर हनुमान जी का दर्शन प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किए प्रसाद के रूप में हलवा का वितरण किया गया अखिल भारत हिंदू महासभा के द्वारा इस प्रसाद वितरण का आयोजन हिंदू धर्म को आगे बढ़ाने और हिंदू धर्म की आस्था को लेकर किया गया जिससे समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम भाव बना रहे ।वही यह बताया गया गया हिन्दू धर्म हमारी संस्कृति है।हमारे संस्कार है।जिसको हमको याद रखना होगा।कहा गया कि जो व्यक्ति अपना इतिहास भूल जाता हैं आने वाली पीढी उसका सम्मान नही करती है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष सिंह जिला उपाध्यक्ष रवि बरनवाल जिला महामंत्री दीपक सिंह कोषाध्यक्ष संतोष सिंह जिला मंत्री रितेश सिंह जिला मंत्री प्रदीप गुप्ता व्यापार प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष दीपचंद सेठ मीडिया प्रभारी विनोद राजभर अमरनाथ सिंह सिपाही भैया और अन्य सहयोगी लोग उपस्थित रहे।


























































Leave a comment