Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आकाशीय बिजली गिरने से बाइक सवार युवक की मौत एक बाल बाल बचा

आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद  रेवरा परवेजपुर गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा साथी बाल-बाल बच गया। 
सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम खंडवारी थाना सरायमीर निवासी जगदीश के साथ गांव के ही राधेश्याम बाइक से कुशमहरा गांव स्थित रिश्तेदारी जा रहे थे। रेवरा परवेजपुर गांव के समीप पहुंचे थे कि आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। बाइक चालक जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राधेश्याम बाल-बाल बच गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh