अधिवक्ता अपने साथी के निधन पर सोमवार को शोकसभा कर अपने को न्यायिक कार्य से रखा विरत
लालगंज (आज़मगढ़ )स्थानीय तहसील के अधिवक्ता अपने साथी के निधन पर सोमवार को शोकसभा कर अपने को न्यायिक कार्य से विरत रखा ।दी बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य रामाश्रय सिंह (खुरसु )का शनिवार को दोपहर में निधन हो गया वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे ।निधन का समाचार मिलते ही राजनाथ यादव की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर मृतक के आत्मा की शांति हेतु दो मिनट मौन रह कर ईश्वर से प्रार्थना की गयी।तथा सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निणर्य लिया गया ।शोकसभा में समर बहादुर सिंह ,धर्मेश पाठक, रामसेवक यादव ,नगेन्द्र सिंह ,राजेन्द्र प्रसाद सिंह ,इन्द्रभानु चौबे,अशोक कुमार अस्थाना ,प्रसिद्ध नारायण सिंह ,लल्ले मिश्रा, ओमप्रकाश वर्मा ,कैलाश सिंह ,देवेंद्र नाथ पाण्डेय सहित काफी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, मुहर्रिर उपस्थित थे ।


























































Leave a comment