Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घर से भागी युवती ने बहन के इंस्टाग्राम पर लिखा मौत मेरे बहुत करीब, पुलिस ने ऐसे किया बरामद


लखनऊ। यूपी के लखनऊ में एक युवती के इंस्टाग्राम पर लिखे पोस्ट ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। आनन-फानन में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी और युवती की लोकेशन तलाशने में जुट गई। दरअसल ठाकुरगंज से सोमवार शाम संदिग्ध हालत में एक युवती लापता हो गई थी। उसने अपनी बहन के इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। जिसमें हाथ में गहरे जख्म दिख रहे हैं। इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस पड़ताल में जुट गई है। दो दिन बाद पुलिस ने लड़की को कन्नौज से बरामद कर लिया।
पीड़ित परिवार के मुताबिक मंगलवार रात हाथ पर जख्म बनी फाटो भेजी गई है। पोस्ट में लिखा है कि हमको देख नहीं पाओगे मौत मेरे बहुत करीब है। इंस्पेक्टर हरिशंकर चन्द्र के मुताबिक 18 वर्षीय युवती सोमवार रात को घर से चली गई थी। घर से बेटी के गायब होने के बाद परिजनों ने इस मामले की जानकारी सोमवार रात को हुई पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। दावा था कि युवती अपने साथ रुपये और गहने भी ले गई थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक इंस्टाग्राम पोस्ट मोबाइल के जरिए की गई है। ऐसे में युवती के मोबाइल नम्बर की लोकेशन पुलिस खंगालनी शुरू की। हालांकि पुलिस ने लोकेशन के जरिए युवती को ढूंढ लिया।
बहन के इंस्टाग्राम से युवती ने हाथ की नस कटी फोटो डालकर कहीं गायब हो गई। मोबाइल पर पोस्ट देखकर घर वाले घबरा गए। सोमवार को ही परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि युवती ने जो मैसेज किए हैं उसमें अपने घरवालों से नाराजगी जाहिर की है कि वह उसे प्यार नहीं करते हैं। युवती तीन बहने हैं। अपनी एक बहन से उसने इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप पर बात भी की थी। लोकेशन के आधार पर युवती के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाई थी।
युवती बहुत ही तेज है, वह मोबाइल पर सिम नहीं चला रही थी। वाईफाई से इंटरनेट चला रही थी। वाईफाई डिस्कनेक्ट होते ही लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था। युवती अपने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति में संपर्क में भी थी। पहली उसकी लोकेशन घंटाघर में पाई गई थी। पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल और तेज की तो युवती की लोकेशन, कन्नौज जिले के गुरसहायगंज पता चली। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद ने बताया कि युवती को रोडवेज बस स्टैंड के पास से बरामद किया गया है। वह दिल्ली की बस में बैठकर जाने की फिराक में थी। पुलिस टीम अगर थोड़ा भी लेट हो जाती तो युवती निकल जाती। समय रहते पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh