Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में मतदान प्रतिशत 46.84 रहा,डीएम ने निष्पक्ष , सकुशल मतदान संपन्न कराने पर सुरक्षाकर्मियों व कार्मिको को दिया धन्यवाद


 आजमगढ़ 23 जून- जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज ने बताया कि 69 आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन 2022 के मतदान को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराया गया । जिलाधिकारी ने मतदान कार्य में लगे पुलिस बल, अर्ध सैनिक बल तथा समस्त कर्मियों को मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने 69 आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन 2022 में अधिक संख्या में मतदान करने पर आम जनमानस को भी धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान समाप्ति तक का मतदान प्रतिशत लगभग 46.84% रहा ,वही मतदान के दौरान पुलिस बल व प्रशासनिक शक्ति के आगे किसी का एक भी नही चल सका ,पूरा मतदान प्रकिया सकुशल सम्पन्न हुआ एक बार फिर समस्त जनपदवासियों को धन्यवाद है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh