Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, कहा कि राहुल गांधी को किया जा रहा है परेशान

फूलपुर। केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाने के उद्देश्य से विपक्ष के प्रमुख चेहरे कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर अनावश्यक कार्यवाही कर जांच के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए जांच एजेंसी  ईडी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा ब्लाक स्तर पर पूरे प्रदेश में होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को हो रही तैयारियों के बीच ब्लाक अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं का विधानसभा कार्यालय पर पुलिस ने चुनाव तथा शान्ति व्यवस्था का हवाला देते हुए हाउस अरेस्ट कर लिया। जिसपर असंतोष व्यक्त करते हुए ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों से हट चुकी है विरोध प्रदर्शन हमारा अधिकार है। सरकार शासन सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। लेकिन सरकार की एजेसियों के दुरुपयोग के खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे। इसके लिए कांग्रेश के सभी कार्यकर्ता हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे होम अरेस्ट में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh