Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सभी किसान भाइयों का अनिवार्य रूप से बने किसान क्रेडिट कार्ड, जरूरी है यह दस्तावेज : तहसीलदार लालगंज
लालगंज आजमगढ़ : स्थानीय तहसील सभागार में तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर कानूनगो, लेखपाल द्वारा बैठक की गई। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं को विशेष रूप से अभियान चलाकर लाभ दिलाया जा सके ।तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि केसीसी को लेकर कोई भी किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से ना चुके सभी लोगों का किसान क्रेडिट कार्ड बन जाना चाहिए और इसमें पूर्ण रूप से दो फोटो, आधार कार्ड ,पैन कार्ड, खतौनी की नकल, बैंक का पासबुक पूर्ण रूप से अनिवार्य है ।इस अवसर पर नायब तहसीलदार पंकज शाही, कानूनगो, लेखपाल उपस्थित रहे।
























































Leave a comment