Latest News / ताज़ातरीन खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले लेखपाल पर केस : आजमगढ़
आजमगढ़। जिले में कार्यरत एक लेखपाल ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार किया। पीड़ित युवती की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।
पीड़ित युवती का आरोप है कि बीते दिनों नगर कोतवाली क्षेत्र के एक स्थान पर लेखपाल ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया । विरोध करने पर उसे मारा पीटा । पीड़िता जब शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो आरोपी शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी लेखपाल के विरुद्ध नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेखपाल सहारनपुर जनपद का निवासी है। वह बूढ़नपुर तहसील में तैनात है। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया की केस दर्ज कर ली गयी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही।
























































Leave a comment