Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग, एक ही परिवार के 6 झुलसे

आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सैय्यद बहाउद्दीनपुर गांव में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गयी। जिसमें एक ही परिवार के आधा दर्जन से ज्यादा सदस्य झुलस गये। घायलों को पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को रेफर कर दिया। सभी लोगों का जौनपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा।
आग लगने से झुलसने वालों में सोफिया पत्नी हनीफ 60, तरन्नुम पत्नी नौशाद 50, इकरा पुत्री जोया 8, और तौफीक 12 , अब्दुर्रहमान पुत्र बिस्मिल्लाह 22, लाडली पुत्री बिस्मिल्लाह 34 शामिल है। यह सभी लोग बरदह थाने के सैय्यद बहाउद्दीनपुर गांव के निवासी हैं। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे परिवार के सदस्य जगे और महिला चाय बनाने के लिए गैस जलाने पहुंची। जैसे ही माचिस की तिली जलाई की पहले से ही सिलेंडर से गैस लिक थी और आग लग गयी।
घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गयी। किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक यह सभी लोग झुलस गये थे। गांव वालों की मदद से सभी को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को रेफर कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh