15 दिनों में मेडिकल कॉलेज का ओपीडी चालू करें : जिलाधिकारी जौनपुर
जौनपुर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया और निरीक्षण में निर्माण कार्यों में खामी मिलने पर वह नाराजगी जाहिर करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया और 15 दिन के अंदर ओपीडी हर हाल में चालू कराए जाने पर जोर दिया।
जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा मेडिकल कॉलेज में पहुंचे उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। जिसमें निर्माण कार्यों में खामियां मिली । खराब कंकरीट मैटेरियल का प्रयोग किया जा रहा था, जिसमें उन्होंने कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया और सुधार लाने की नसीहत दी । सेकंड ईयर के छात्रों के लिए बन रहे बिल्डिंग के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लिया और काम पूरा कराने का निर्देश दिया। मेडिकल कॉलेज के साइन बोर्ड को नए तरीके से लगाने का निर्देश दिया। एकेडमिक ब्लॉक के निरीक्षण में लैव का कार्य अपूर्ण मिला जिस पर वह नाराजगी जाहिर की। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिम्मेदार कार्यदाई संस्था को सख्त निर्देश दिया और कार्य में सुधार लाने की नसीहत दी। जिलाधिकारी ने प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं से संवाद किया और उनके पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली। छात्रों के द्वारा समस्याओं को भी उन्होंने संज्ञान में लिया। डीएम ने अपनी पढ़ाई के दिनों के संघर्षों अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया और उन्हें अपना समय सदुपयोग करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर प्रो सैयद कुरेशी, डॉ रुचि राय, डॉ अवनीष तिवारी, आरके सिंह, रत्नेश सिंह ,राजेश सिंह ,सुनील यादव मौजूद रहे।
























































Leave a comment