Latest News / ताज़ातरीन खबरें

12 से 14 एवं 15 से 17 वर्ष के बच्चों में कोविड-19 वैक्सीनेशन में लाए तेजी

आजमगढ़ 12 मई-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कल देर सायं जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गयी। 
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 12 से 14 एवं 15 से 17 वर्ष के बच्चों में कोविड-19 वैक्सीनेशन में तेजी लायें। उन्होने 12 से 14 वर्ष तथा 15 से 17 वर्ष के कोविड-19 के द्वितीय डोज वैक्सीनेशन की स्थिति संतोषजनक न पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होने निर्देश दिया कि ड्यू लिस्ट के अनुसार अगले 15 दिन में अभियान चलाकर घर-घर जाकर वैक्सीनेशन कराया जाये। उन्होने कहा कि अगले 15 दिन में कार्ययोजना बनाकर कोविड-19 वैक्सीनेशन में वृद्धि सुनिश्चित की जाये।
जिलाधिकारी ने प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिया कि यदि अगले 15 दिन में कोविड-19 वैक्सीनेशन में वृद्धि दर्ज नही की गयी तो संबंधित को एडवर्स इन्ट्री की जायेगी। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन में लक्ष्य के अनुरूप परिणाम न मिलने पर संबंधित एमओआईसी को पहले कारण बताओ नोटिस उसके 15 दिन बाद एडवर्स इन्ट्री तथा उसके बाद भी सुधार नही पाये जाने पर कठोर विभागीय कार्यवाही की संस्तुति शासन को प्रेषित किया जाये।
जिलाधिकारी ने इसके साथ ही परिवार नियोजन, जननी सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण किया जाये। उन्होने कहा कि डाटा इन्ट्री आपरेटर की सैलरी संबंधित एमओआईसी द्वारा कार्य का प्रमाण देने के बाद ही सैलरी ड्रा की जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ0 आईएन तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-12.05.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh