Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारत सरकार की खेलो इण्डिया सेन्टर योजनान्तर्गत कुश्ती खेल का सेन्टर सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में स्थापित...


आजमगढ़ 12 मई-- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया कि भारत सरकार की खेलो इण्डिया सेन्टर योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में कुश्ती खेल का सेन्टर सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में स्थापित किया गया है, जिसमें कुश्ती प्रशिक्षक के चयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ के निर्देशानुसार दिनांक 08 मई, 2022 को साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की गयी थी, किन्तु अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि स्थगित कर दी गयी थी। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार पुनः दिनांक 19 मई, 2022 को सायं 04ः00 बजे विकास भवन में साक्षात्कार सम्पन्न किया जायेगा। प्रशिक्षक की योग्यता एवं प्रशिक्षक के मानदेय का भुगतान भारतीय खेल प्राधिकरण के खेलो इण्डिया योजना के मानक के अनुसार होगा। खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार खेलो इण्डिया सेन्टर के लिए प्रशिक्षक के चयन हेतु राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पूर्व खिलाड़ी को रखा जायेगा तथा पूर्व चैम्पियन खिलाड़ियों को वरीयता प्रदान किया जायेगा। (यहॉं राष्ट्रीय स्तर से आशय प्रदेश की टीम की ओर से राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से है)। खेलो इण्डिया योजना का मानक क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में उपस्थित होकर या भारतीय खेल प्राधिकरण के वेबसाइट kic guidelines  पर प्राप्त किया जा सकता है।

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-12.05.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh