निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं व्यवस्था तथा उनके भरण पोषण हेतु भूसा, चारा की उपलब्धता के संबंध में ज़ूम मीटिंग के माध्यम से बैठक करते हुए सभी ग्राम प्रधानों से किया अपील
आजमगढ़ 12 मई- विशाल भारद्वाज ने शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं व्यवस्था तथा उनके भरण पोषण हेतु भूसा, चारा की उपलब्धता के संबंध में ज़ूम मीटिंग के माध्यम से बैठक करते हुए सभी ग्राम प्रधानों से अपील किया तथा सभी विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान में निर्देशित गोवंश के भरण पोषण हेतु अधिक से अधिक यथा संभव भूसा दान के लिए स्वयं तथा अन्य किसानों से प्राप्त कर प्रति ग्राम पंचायत कम से कम 30 कुन्तल या उससे अधिक से अधिक जो भी संभव हो प्राप्त कर नजदीक की गोशालाओं में बने भूसा घर में एकत्रित कर उसका अभिलेखीकरण भी किया जाय l यदि भूसा घर में क्षमता कम हो तो पूर्ण रूप से अस्थाई भूसा घर/ खोप/बुर्जी अथवा त्रिपाल के भक्कू बनाकर भूसा संरक्षण किया जाय, जिसके लिए पंचायती राज विभाग द्वारा राज वित्त से धनराशि व्यय किये जाने का प्रावधान भी है। दान में प्राप्त भूसा की सूचना निर्धारित प्रारूप पर प्रतिदिन गुगलशीट के माध्यम से सायं 3.00 बजे तक प्रतिदिन समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा समस्त उप जिलाधिकारी भेजना सुनिश्चित करेगे, जिसे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा संकलित कर प्रतिदिन सायं को प्रस्तुत करेगें। इसके साथ ही समस्त खण्ड विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार को जनपद में न्याय पंचायत स्तर पर निर्माणाधीन गो आश्रय स्थलों को 15-20 दिन के अन्दर निर्मित कराकर क्रियाशील कराने के निर्देश दिये गये और बाहर सड़कों/खेतों में घूम रहे निराश्रित गोवंश को पकड़वाकर गो आश्रय स्थल में रखवाने के निर्देश दिये गयेl
गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के भरण पोषण हेतु दान स्वरूप धनराशि देने के लिए जनपद स्तर पर विकास भवन यूनियन बैंक में संचालित गौ संरक्षण समिति आजमगढ़ के खाता नम्बर 588201010050096 आई . एफ.एस.सी. कोड UBIN0558826 में चेक अथवा आनलाइन ई-पेमेन्ट के माध्यम से अधिक से अधिक स्वयं तथा जनसामान्य के माध्यम से सहभागिता करने के निर्देश दिये गये।
-------जि0सू0का0 आजमगढ़-12.05.2022--------
























































Leave a comment